पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना ने कश्मीर के वरिष्ठ नागरिकों को कराए उत्तर भारत के दर्शन

सेना ने कश्मीर के वरिष्ठ नागरिकों को कराए उत्तर भारत के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। सेना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सद् भावना के तहत जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले के दूरगामी क्षेत्रों के 25 वरिष्ठ नागरिकों को उत्तर भारत दर्शन कराया गया। एक दिसम्बर को कश्मीर के सुंदरबनी से रवाना हुआ जत्था देहरादून, हरिद्वार और दिल्ली होते हुए वापसी में अम्बाला के सैनिक आरामगृह में रुका। दल का खड्ग काेर की ओर से शानदार स्वागत किया गया। एयर डिफेंस रेजीमेंट के मेजर जयदीप शेरावत ने दल को खड्ग कोर के बारे में बताया। इसके बाद दल के खानपान और ठहराव की बेहतरीन व्यवस्था की गई।

दल की अगुवाई कर रहे गोरखा रेजिमेंट के मेजर एसएस बिष्ठ ने बताया कि सेना की ओर से कश्मीर में वेल्फेयर के कई काम किए जा रहे हैं। सेना की कालीधार ब्रिगेड की डबल सौर्ड डिवीजन की ओर से इन कामों को अंजाम देना फख्र की बात है। एक दिसम्बर को सुंदरबनी से रवाना होकर दल देहरादून पहुंचा। वहां इंडियन मिलिट्री अकादमी, फारेस्ट रिसर्च आफ इंडिया का दौरा कराया गया। इसके बाद मसूरी के कैंपटी फाल में उन्होंने दिन गुजारा। दल को इसके बाद ऋषिकेश ले जाया गया वहां उन्होंने धार्मिक स्थलों का दौरा किया और गंगा में स्नान भी किया। इसके बाद दल के सदस्यों ने हरिद्वार में धार्मिक कर्मकांडों में भी हिस्सा लिया। मेजर बिष्ठ ने बताया कि अंतिम पड़ाव के तहत दल को दिल्ली दर्शन कराया गया। वहां उन्होंने संसद भवन, कुतुबमीनार समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।