पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुखेड़ी के लोगों ने पुलिस से मांगा इंसाफ

दुखेड़ी के लोगों ने पुलिस से मांगा इंसाफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| दुखेड़ीके लोगों ने मारपीट के मामले में एसीपी के दरबार में इंसाफ की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता सुभाष ने बताया कि पिछले दिनों गांव के कुछ युवकों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्द भी बोले गए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गांव का एक युवक बुग्गी झोटा लेकर रहा था। घर के बाहर बाइक खड़ी देखकर वह गाली गलोच करते हुए रास्ता मांगने लगा। इसके बाद उसने रेहड़े से उतरकर बाइक को गिराने का प्रयास किया। सुभाष ने बताया कि इसके बाद उस युवक ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया। उन्होंने आकर मारपीट की। जोगिंद्र घायल हो गया। गांव दुखेड़ी के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।