पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार पर लगाम पहली प्राथमिकता: डीसीपी

भ्रष्टाचार पर लगाम पहली प्राथमिकता: डीसीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़ | डीसीपीग्रामीण सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मंगलवार को नारायणगढ़ कार्यालय में अम्बाला ग्रामीण के सभी थाना प्रबंधकों और पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूली विद्यार्थियों अन्य लोगों को यातायात के नियमों के बारे जानकारी देकर जागरूक करें। डीसीपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने का प्रयास किया जाए तांकि किसी को इंसाफ के लिए चककर लगाने पड़ें। इस मौके पर नारायणगढ़ के एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी बराड़ा अनिल कुमार, एचएचओ नारायणगढ़ जय प्रकाश दहिया, एसएचओ मेहर सिंह, एसएचओ दीपक, ट्रैफिक इंचार्ज लक्ष्मीचंद, सीआईए इंचार्ज कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।