पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार के बिना भी तीन विकल्पों से ले सकते हैं सब्सिडी

आधार के बिना भी तीन विकल्पों से ले सकते हैं सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एककेबाद एक कदम और करीब डेढ़ साल का लंबा सफर। तो घरेलू गैस उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी आनी शुरू हुई ही करीब 50 फीसदी लोग आधार कार्ड बनवा सके।

हालांकि जनवरी माह से सीधे सब्सिडी खातों में आनी शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक घरेलू गैस उपभोक्ता सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ कैसे उठा पाएंगे, इस बात को लेकर असमंजस की स्थित है। आम उपभोक्ता से लेकर कम पढ़ा लिखा वर्ग भी इस पूरे पचड़े से पूरी तरह अनभिज्ञ है। साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि आखिर यह सब्सिडी कितने दिनों में उपभोक्ता के खाते में आएगी। लिहाजा यह समाचार उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जिन्होंने अभी तक आधार कार्ड बनवाया लिंक अप किया। इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को अम्बाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अम्बाला एलपीजी के डिप्टी मैनेजर नवीन मुखिजा ने मीटिंग भी की थी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से सीधे इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी पहुंचेगी।

बिना आधार कार्ड वाले उपभोक्ता

बिनाआधार कार्ड वाले घरेलू गैस उपभोक्ता जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। उन्हें फॉर्म -3 और फॉर्म-4 भरना होगा। फॉर्म-3 भरकर बैंक में जमा करना होगा और उपभोक्ताओं को अपना बैंक खाता लिंकअप करना होगा। फॉर्म-4 एजेंसी में जमा करना होगा। इसमें बैंक खाते के लिंकअप की जानकारी देनी होगी। बैंक पास की फोटो कॉपी और खाते का कैंसिल चेक/ बैंक स्टेटमेंट गैस एजेंसी में जमा करनी होगी।

आधार कार्ड धारक

ऐसेघरेलू गैस उपभोक्ता जिनके पास आधार कार्ड हैं, उन्हें फॉर्म एक और दो भरना होगा। फॉर्म एक को गैस एजेंसी से मिले कैश मेमो के साथ बैंक में और फॉर्म दो को आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक खाता नंबर की जानकारी के साथ गैस एजेंसी में जमा करना होगा।

महेश नगर की एक गैस एजेंसी में आधार कार्ड के साथ फार्म भरते उपभोक्ता।

सब्सिडी के लिए लिंक अप फार्म जमा करना होगा। इसके चार विभिन्न विकल्प हैं। पहले स्तर पर राष्ट्रीय स्तर के बैंक में आधार कार्ड जमा करना होगा। दूसरे विकल्प में उपभोक्ता को आधार कार्ड उपभोक्ता कापी की फोटोस्टेट जमा करानी अनिवार्य होगी। तीसरे विकल्प के रूप में अपनी एलपीजी आईडी का 17 अंक वाला कोड बैंक को देना होगा। चौथे विकल्प के रूप में उपभोक्ता को अपना पूरा विवरण, रद किया राष्ट्रीय बैंक का चैक