घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग हो: बराड़
अम्बाला| उपायुक्तमनदीप सिंह बराड़ ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी घरेलू गैस का प्रयोग व्यवसायिक गतिविधियों के लिए हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति व्यवसायिक संस्थानों दुकानों पर घरेलू गैस का प्रयोग करता पाया जाता है तो केवल उसका गैस सिलेंडर जब्त किया जाएगा बल्कि आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
बराड़ ने कहा कि जिला में कई स्थानों पर घरेलू गैस के व्यवसायिक प्रयोग की सूचनाएं मिल रही हैं। इसे रोकने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी शहरी ग्रामीण क्षेत्रों मेंं विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गठित करके घरेलू गैस के व्यवसायिक प्रयोग का निरीक्षण करें। यदि किसी होटल, रेस्टोरैंट, मैरिज पैलेस, ढाबा, मिठाई की दुकान, चाय की दुकान अन्य किसी व्यवसायिक संस्थान पर रसोई गैस का प्रयोग पाया जाता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के साथ-साथ ऐसे लोगों के सिलेंडर भी जब्त करें।