- Hindi News
- संभालखा के टेलर सतीश का मच्छी मोहल्ले में मिला शव
संभालखा के टेलर सतीश का मच्छी मोहल्ले में मिला शव
गांवसंभालखाके रहने वाले सतीश 40 का शव मंगलवार की सुबह मच्छी मोहल्ले के पास कछतरी सिंह सभा गुरुद्वारे के पास पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
संभालखा के रहने वाले मृतक सतीश के भाई राजपाल ने बताया कि सतीश कैंट के कबाड़ी बाजार में टेलर का काम करता था। वह कभी-कभार काम ज्यादा होने की वजह से घर पर भी आया नहीं करता था। सोमवार रात भी वह नहीं आया तो घरवालों ने सोचा कि वह काम पर होगा। राजपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिसवालों ने फोन करके सतीश की मौत के बारे में सूचना दी। पुलिस को आसपास के लोगों ने गुरुद्वारे के पास एक शव होने के बारे में बताया।
गुरुद्वारे के पास रहने वाले एक शख्स ने बताया कि सोमवार शाम को सतीश मच्छी मोहल्ले में नशे में घूमता देखा गया था और सुबह वह मरा मिला। आशंका है कि ठंड की वजह से उसने दम तोड़ दिया हाेगा। मृतक सतीश के तीन बेटों और प|ी का रो रोकर बुरा हाल है।