पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तोपखाना पुलिस चौकी के बाहर नारेबाजी

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तोपखाना पुलिस चौकी के बाहर नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तोपखाना पुलिस चौकी में रोष जाहिर करते लोग)
अम्बाला। आनंद नगर बी के कई लोग मंगलवार को तोपखाना पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तो चौकी प्रभारी के भी हाथ-पांव फूल गए। स्थिति संभालने के लिए सदर पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। आनंद नगर बी के रहने वाले गीतेश ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला और परिजनों समेत उसके रिश्तेदारों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। गीतेश ने बताया कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोग देर रात जोर-जोर से डैक पर गाने बजा रहे थे। उनके घर से गालियां देने की आवाज भी आ रही थी।

गीतेश ने बताया कि बकरा मार्केट में उसके मामा के बेटे की शादी थी, जहां से वह शामिल होकर अकेला घर आ रहा था। पड़ोस में आए युवकों ने उसे देखकर गालियां निकालीं व देख लेने की बात कही। गीतेश ने बताया कि इसके बाद वह चुपचाप घर पर आकर सो गया। थोड़ी देर में गीतेश का बड़ा भाई विक्रमजीत भी घर पर आ गया। इतने में पड़ोस में रहने वाली महिला आकर झगड़ा करने लगी। गीतेश की मानें तो इतने में महिला और परिवार के सदस्य दोनों भाईयों पर टूट पड़े। पीछे से पिता हरबीर आैर मां बीना को आते देख उन्हें भी निशाना बनाया गया। इतने में मौका पाकर युवकों ने कर्मजीत पर चाकुओं से वार कर दिए। गीतेश ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना देने के बाद भी दोपहर तक जब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया ताे उनके सब्र का बांध टूट गया और तोपखाना पुलिस चौकी के बाहर इंसाफ की मांग करते हुए धरना दे दिया। गीतेश ने बताया कि उसके बड़े भाई विक्रमजीत पर जानलेवा हमला किया गया। चाकुओं के वार से वह बुरी तरह घायल है और चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। मंगलवार को पुलिस टीम विक्रमजीत के बयान लेने भी गई। तोपखाना पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्णदत्त, बीसी बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज दिनेश कुमार व सदर थाने के कार्यकारी एसएचओ प्रेमकुमार ने धरने बैठे लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद वह वापस लौट गए।