- Hindi News
- ओमप्रकाश ने पहला तो सुषमा ने भरा आखिरी नामांकन
ओमप्रकाश ने पहला तो सुषमा ने भरा आखिरी नामांकन
इन्होंने भरा नामांकन
11जनवरीको होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों की बिसात बिछ चुकी है। उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकते हुए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। कैंटोनमेंट बोर्ड की आठ वार्डों के चुनावों में कुल 23 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। 12 दिसम्बर शाम चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के समर्थकों का भारी जमावड़ा कैंटोनमेंट बोर्ड के बाहर देखा गया। जहां भाजपा के उम्मीदवार ढोल नगाड़ों की थाप पर एक साथ नामांकन के लिए बोर्ड में दाखिल हुए, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार अपने परिचितों के साथ आए और अपने नामांकन भरकर लौट गए। ओमप्रकाश ने पहला और सुषमा ने आखिरी नामांकन भरा।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, जसबीर जस्सी, चित्रा सरवारा, सुरेंद्र बिंद्रा, परविंद्र परी, सोम चोपड़ा, शाम सिंगला, ललित चौधरी, शैलेंद्र शैली, बबलपुरी, गौरव अग्रवाल, मंदीप बब्याल, नीटू सचदेवा गुरपाल माजरा ने अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया।
जीतके दावे किए : वार्डनंबर पांच से चुनावी मैदान में कूदे भाजपा प्रत्याशियों कोे उनके समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर जोर-शोर से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाए। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि पुराने और अकड़े सिस्टम को हटाकर अच्छे दिनों को लाने के लिए लोग भाजपा को मौका देंगे। भाजपा मोदी और विज की लहर के दम पर कांग्रेस मुक्त कैंटोनमेंट बोर्ड बनाएगी। वहीं कांग्रेसियों ने भी जीत को बरकरार रखने का दम भरा है।
कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने पहंुचे कांग्रेस के उम्मीदवार।
नामांकन दाखिल करने पहुंची कांग्रेस की महिला उम्मीदवार नीरू से गले मिलती भाजपा की अशिमा।
नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीद्वारों के साथ आए लोगों को रोकते पुलिसकर्मी।
कैंट के कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के उम्मीदवार।
वार्ड प्रारूप भाजपा कांग्रेस अन्य
1 महिला लक्ष्मी देवी भूपेंद्र कौर राजदुलारी, सुषमा
2 महिला आशिमा नीरू शर्मा
3 जरनल अजय बवेजा मूर्ति देवी बलजीत सिंह
4 जरनल राजू सिम्मी साहनी विशाल शर्मा
5 जरनल सुरेंद्र तिवारी उमेश साहनी ओमप्रकाश (सीपीआई)
6 जरनल प्रमोद लक्की वीरेंद्र गांधी सीमा शर्मा
7 आरक्षित गरीब दास राजेश कुमार कमल भट्टी