पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएं

खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

हरियाणाएजुकेशनमिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने मंगलवार को पंजाब के समान वेतनमान अन्य मांगों को लेकर उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया नारेबाजी की।

धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के जिला प्रधान राजपाल पसियाला ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हेमसा के जिला सचिव कमलजीत सिंह बख्तुआ ने सरकार से मांग की कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। शिक्षा विभाग में वर्कलोड के आधार पर नए पद स्वीकृत कर खाली पड़े पदों पर पदोन्नति करते हुए खाली हुए पदों पर लिपिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई भरती की जाए। धरने को नारायणगढ़ प्रधान शिव कुमार, बराड़ा के प्रधान कृष्ण कुमार, कैंट के प्रधान राजेश कुमार, साहा के सचिव बलराज तथा अम्बाला सिटी के सचिव जसविंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

धरना देकर नारेबाजी करते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।