- Hindi News
- अम्बाला ने 5 0 का स्कोर कायम कर कैथल को दी मात
अम्बाला ने 5-0 का स्कोर कायम कर कैथल को दी मात
कैंटकेवार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की ओर से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाल लीग प्रतियोगिता का तीसरे राउंड का मैच पंचकूला कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमों की तरफ से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया। खेल के मध्यांतर तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। खेल के 40वें मिनट में पंचकूला के खिलाड़ी की तरफ से बेहतरीन किक लगाई गई परंतु कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने इरादों को नापाक कर दिया।
खेल के अंतिम समय तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई, जिसके चलते रेफरी ने दोनों टीमों का ड्रा घोषित कर दिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच अम्बाला अौर कैथल के बीच खेला गया। मैच के 30वें मिनट में अम्बाला के विजय ने गोल कर टीम को 1-0 के स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते खेल के 31वें मिनट में फिर से अम्बाला की टीम के शिवम ने गोल कर टीम के स्कोर को 2-0 पर लाकर खड़ा कर दिया। अम्बाला के दो गोल होने से कैथल के खिलाड़ी सोच में पड़ गए। कैथल की टीम की तरफ से गोल करने को लेकर होड़ मच गई परंतु अम्बाला के खिलाड़ियों ने कैथल के खिलाड़ियों की एक भी किक को चलने नहीं दिया। मैच के 36वें मिनट में फिर से बेहतर खेल का परिचय देते हुए अम्बाला के शिवम ने गोल कर स्कोर को 3-0 की बढ़त दिलाई। एक के बाद एक गोल के चलते कैथल की टीम के खिलाड़ियों पर दबाव बन गया। खेल के 47 वें मिनट में अम्बाला के गुरलेन ने गोल दागकर स्कोर को 4-0 कर दिया। अम्बाला की टीम के खिलाड़ियों मेें अच्छे स्कोर को लेकर खुशी देखते ही बन रही थी। खेल के 62वें मिनट में अम्बाला के शेखर ने गाेल कर टीम को 5-0 की बेहतरीन बढ़त कर जीत दिलाई। इस अवसर पर राेशन लाल, रघुनाथ गुप्ता, उप प्रधान नवीन यादव, नरेेंद्र चुग, सतीश कुमार, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की ओर से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाल लीग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।