पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन के पास ऑटो चालकों और सवारी में मारपीट

स्टेशन के पास ऑटो चालकों और सवारी में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबदेररात घर आना आैर घर से बाहर निकलना शायद लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। आए दिन ऑटो चालकों की जाने वाली मनमानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। वहीं हाथ पर हाथ धरकर बैठी पुलिस भी अपराधियों के हौंसले बुलंद कर रही है।

राना कॉम्प्लेक्स के रहने वाले प्रवीन ने बताया कि वह करनाल से सोमवार देर रात लगभग 12 बजे अम्बाला कैंट पहुंचा। प्रवीन ने बताया कि वह डीलक्स ढाबे के सामने खड़े एक आॅटो में आकर बैठ गया, जिसमें पहले से ही तीन युवक बैठे थे। थोड़ी सी आगे जाने के बाद युवकों ने अचानक मारपीट करके उसका पर्स छीन लिया। प्रवीन की मानें तो उसके पर्स में लगभग 20 हजार रुपए और अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे। प्रवीन ने बताया कि मौके पर आए पुलिस वालों ने ऑटो चालकों पर कार्रवाई करने की बजाय उसे रिक्शा में बैठकर कैंट सिविल अस्पताल जाकर मेडिकल कराने की सलाह दी। प्रवीन ने बताया कि वह लहूलुहान हालत में लालकुर्ती पुलिस चौकी गया, वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों को फोन किया गया जो उसे कैंट सिविल अस्पताल ले आए।

देर शाम को ऑटो चालकों और प्रवीन को लालकुर्ती पुलिस चौकी में बुलाया गया। ऑटो चालकों के पैरवी कारों ने बताया कि प्रवीन ने ऑटो चालकों को जल्दी चलने का बार-बार कहने लगा। ऑटो चालकों ने कहा कि सवारियां आने के बाद ही जा पाएंगे तो वह गाली गलौच करने लगा और एक ऑटो चालक पर हाथ चला दिया। इसके बाद बात बढ़ गई। पुलिस ने बुधवार को एकबार फिर से पुलिस चौकी में बुलाया है।