पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने बाइक पर घूमकर जानी दिक्कतें

विधायक ने बाइक पर घूमकर जानी दिक्कतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी। सिटी के विधायक असीम गोयल ने बाइक पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दौरा स्थल से ही अधिकारियों से बात करके समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक ने बताया कि गाड़ियों के काफिले के साथ बाजारों में घूमने से न केवल आम नागरिक को परेशानी पेश आती है, बल्कि समाज का साधारण व्यक्ति विधायक तक अपनी बात पहुंचाने से भी चूक जाता है।

उन्होंने नदी मोहल्ला, जगाधरी गेट, स्पाटू रोड सहित शहर के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में जाकर लोगों से सम्पर्क किया। इस कार्यक्रम के दौरान अधिकतर लोगों ने सीवरेज व्यवस्था के कारण आने वाली दिक्कतों, सडक़ों की स्थिति, बिजली, पानी, वृद्धावस्था पैंशन, राशन कार्ड सहित अपनी अन्य समस्याएं विधायक के सामने रखी। उन्होंने दौरा स्थल से ही मोबाईल पर सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क करके समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
(फोटो- सिटी के बाजाराें में लोगों की समस्या सुनते विधायक असीम गोयल)