रेलवे स्टेशन पर वेंडर काे पीटा
अम्बाला | स्टेशनपर सफाई कर्मचारी पर वहीं काम करने वाले वेंडर ने मारपीट का आरोप लगाया है। कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती वेंडर ने बताया कि वह स्टेशन पर सामान बेच रहा था। वहां काम करने वाले सफाई कर्मचारी से बहस हो गई। इसके बाद सफाईकर्मी ने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसका सिर जख्मी हो गया।