पंजीकरण के लिए विशेष शिविर 11 से
अम्बाला|सेना पेंशनधारकोंके आधार कार्ड आधारित डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र के पंजीकरण के लिए 11 से 17 दिसम्बर तक डीपीडीओ (रक्षा पेंशन सवितरण कार्यालय) में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीपीडीओ ओमदत्त शर्मा ने बताया कि यह पंजीकरण कराने के लिए रक्षा पेंशन धारकों को अपने साथ आधार कार्ड फोटोप्रति सहित, बैंक पास बुक, पेंशन काॅपी एवं अपना मोबाइल नम्बर एंव मोबाइल फोन इत्यादि साथ लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर रक्षा पेंशनधारकों की सुविधा के लिए जिला सूचना अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी रक्षा पेंशन धारकों से अनुरोध किया है कि वे शिविर का लाभ उठाकर अपना डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र पंजीकरण अवश्य करा लें।