पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे पांच छात्र

बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे पांच छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पसियाला के 5 छात्र बंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे। इन विद्यार्थियों ने 22वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित की गई थी और इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पसियाला के रूपेश, आमीर खान, दीपक, सागर और गगन ने खनन पर प्रोजैक्ट तैयार किया था। विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री सैलजा ने राज्य पुरस्कार जीतने वाले पांचों विद्यार्थियों को मैडल और मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों और अध्यापकों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह उनके संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है। जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने भी बच्चों के इस सफलता पर प्रिंसिपल, अध्यापकों और विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और कहा कि उनकी इस मेहनत से विद्यालय के साथ-साथ जिले का गौरव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अब यह विद्यार्थी बंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस में शामिल होकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।