- Hindi News
- रेलवे लगेज से गेहूं चुराने के दो आरोपी काबू
रेलवे लगेज से गेहूं चुराने के दो आरोपी काबू
अम्बाला|बुधवार कोआरपीएफ स्टाफ ने रेलवे लगेज से गेहूं चुराकर फरार हुए दो व्यक्तियों को काबू किया। ये दोनों मलसिया साहकोट से बरपेटा रोड आसाम फ्रूट-ग्रेन स्पेशल मालगाड़ी ट्रेन में गेहूं की बोरी में कट लगाकर गेहूं चुराते दिखे थे। मौके पर सूचना मिलते ही आरपीएफ पहुंची तो दोनों भाग खड़े हुए। मंगलवार को दोनों व्यक्तियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें मंगलवार को एआरएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जिला कारागार में भेज दिया गया है। दोनों व्यक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी सिटी के रहने वाले हैं। 35 वर्षीय राधेश्याम उर्फ बिल्ला 27 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू अपने घर के पास रुकी मालगाड़ी के एक डिब्बे की सील तोड़कर तीन बोरियों में कट लगाकर गेहूं निकाला था। सूचना मिलने पर आरपीएफ एसआई एसआर मीना स्टाफ पहुंचे। टीम को देखकर दोनों जंडली गांव साइड भाग गए। राधेश्याम उर्फ बिल्ला को मंगलवार को सुबह आरपीएफ ने 10:00 बजे यार्ड से दीपक उर्फ दीपू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसआरएम ने दोनों पर रेलवे के अंडर सेक्शन 3 आरपी यूपी एक्ट बुकसुदा रेलवे सम्पत्ति की चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश दिया।