- Hindi News
- प्रमोशन के लिए पहुंची परिणीति ने खाए मुरथल के पराठे
प्रमोशन के लिए पहुंची परिणीति ने खाए मुरथल के पराठे
राई (सोनीपत)| अभिनेत्रीपरिणित मंगलवार को मुरथल के एक ढाबे पर पहुंची और आदित्य राय कपूर के साथ आलू के पराठों का स्वाद लिया।
वे यहां पर फिल्म दावत-ए-इश्क की प्रोमोशन के लिए आदित्य राय कपूर के साथ पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वे यह उनका सौभाग्य है कि वे हरियाणवी हैं। यदि किसी हरियाणवी फिल्म का आॅफर मिलेगा तो उन्हें खुशी होगी। हरियाणा की बोली में अकड़पन के साथ मिठास है। हरियाणवी किसी का दिल नहीं दुखा सकते। ढाबा पर परांठा खाते हुए परिणित ने कहा कि देश में यदि सबसे अच्छा कोई स्टेट है तो वह हरियाणा है।
हरियाणा के लोगों के अंदर सहयोग की भावना है। दूध दही का देश कहा जाने वाला मेरा हरियाणा देश का भी दिल है। उनका जन्म अंबाला में हुआ है। मुंबई या विदेशों में हरियाणा के लोग जब मिलते हैं तो उन्हें अलग सी फीलिंग होती है।
आज मां के हाथ का आलू जीरा खाऊंगी
परिणित ने कहा कि वह बचपन से ही मुरथल के पराठों की शौकीन है। 12 सितंबर से वे मुंबई से फिल्म के प्रोमोशन के लिए निकली। कई शहरों के फेमस भोजन को खाने का मौका मिला, लेकिन जो स्वाद मुरथल के पराठे का है, वह कहीं नहीं मिला। मां के हाथ का आलू जीरा, बेगन का भरता भी खाना उन्हें काफी पसंद है। दावत-ए-इश्क फिल्म में भी हीरो हीरोइन खाने के शौकीन है। हैदराबाद आैर लखनऊ के खाने पर फिल्म बनाई गई है।
दहेज प्रथा के खिलाफ है फिल्म
आदित्य राय कपूर ने कहा कि दावत-ए-इश्क फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खाने की शौकीन है। घरवाले इसकी शादी करना चाहते हैं। दहेज की वजह से वे अच्छे लड़के की तलाश नहीं कर सके। फिल्म में कुक बने आदित्य राज उससे बगैर दहेज की शादी करने को तैयार हो जाता है।
प्रशंसकों को नाराज कर गईं
सुबह अाठ बजे से ढाबे पर परिणित का इंतजार कर रहे प्रशंसक दुखी मन से लौट गए। परिणित साढ़े बारह बजे ढाबा पर पहुंची। परिणित को चारों तरफ से बाउंसरों ने घेर रखा था। उन्हें सीधे हॉल में ले जाया गया और हॉल काे अंदर से बंद कर दिया। प्रशंसक परिणित के इस व्यवहार से काफी दुखी दिखे।