- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर छुरेबाजी, में जीएमएन के दो छात्र घायल
रेलवे स्टेशन पर छुरेबाजी, में जीएमएन के दो छात्र घायल
अम्बाला| रेलवेस्टेशनपर हुई छुरेबाजी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां वह उपचाराधीन हैं। घायल तंदवाल के युधिष्ठिर ने बताया कि वह अपने दोस्त गोकुल के साथ सहारनपुर नग्गल डैम पेसेंजर ट्रेन में जीएमएन कॉलेज रहा था। अम्बाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पीछे से कुछ युवकों ने उन्हें धक्का दिया जिससे वह ट्रेन से नीचे जा गिरे। कारण पूछने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दो युवकों ने स्टेशन पर ही चाकू निकालकर वार कर दिए और फरार हो गए।