अम्बाला सिटी | शालीमार काॅलोनी के 40 वर्षीय सोनू ने बताया कि उसकी कपड़ा मार्केट में कपड़ा प्रैस करने की दुकान है। वह शुक्रवार को साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर के नजदीक पहुंचा तो दो युवक उसे रास्ते में मिले जो नशे में थे।
उनमें से एक युवक ने उसके सिर में ईंट से वार किया और दूसरे ने उसके हाथ से एक सोने की अंगूठी निकाल ली। परिजन उसे शहर के सामान्य अस्पताल लाए, जहां पर वह उपचाराधीन है। पुलिस जांच कर रही है।