18 से िजलास्तरीय योगा प्रतियोगिता शुरू
अम्बाला | खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 18 से 19 सितम्बर तक वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सचदेव सिंह राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 से 12, 12 से 15, 15 से 19 और 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लडक़े और लड़कियां भाग ले सकती हैं। खिलाड़ियों की आयु 1 अप्रैल 2014 के आधार पर पर आंकी जाएंगी।