- Hindi News
- वाल्मीकि दिवस पर घर घर दीये जलाने का आह्वान किया
वाल्मीकि दिवस पर घर-घर दीये जलाने का आह्वान किया
आम सभा की बैठक में किया विचार-विमर्श
भास्करन्यूज| अम्बाला
सुंदरनगरभगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि प्रकट दिवस को श्रद्धा भाव से मनाने को लेकर साहब सिंह की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक हुई। सभा में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाने के उपलक्ष्य में विचार-विमर्श किया गया।
प्रधान आरके बागड़ी ने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए वाल्मीकि प्रकट दिवस को शांति पूर्वक और हर्ष उल्लास से मनाए जाने के लिए सहयोग मांगा। साथ ही इस दिन अपने-अपने घरों में दीप जलाए जाने की बात कही। मौके पर चेयरमैन मोहन भगत, सचिव शिव नाथ, कोषाध्यक्ष धरमिंदर, आरके धारीवाल, मनोज कुमार, अशोक गहलोत, धर्मवीर और विकास सहित सभा के सभी सदस्य मौजूद थे।