पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अशक्त कलाकारों को मंच देने की आवश्यकता\'

\"अशक्त कलाकारों को मंच देने की आवश्यकता\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|सोहन लालडीएवी शिक्षा महाविद्यालय अम्बाला शहर मेंं अशक्त कलाकारों को हरियाणा कला परिषद के सराहनीय कदम सेे मंच प्रस्तुति का सुनैहरा मौका मिला। जिससेे इन कलाकारों नेे अंदर छिपी कला को गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करके अपनी पहचान बनाई। मुख्यातिथि के तौर पर संदीप लठवाल मैनेजर (डिजाइन डेवलेपमेंट) ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में ऐसे कलाकारों को पहचान देने की आवश्यकता है जो अवसरों के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे कलाकारों को जो किसी कारणवश अपनी मंच प्रस्तुति देने में असमर्थ रहे हैं कला परिषद ऐसे कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित कराए ताकि यह अशक्त कलाकार अपनी लोक संस्कृति से जुड़कर अपने प्रदेश की संस्कृति का बेहतर प्रचार कर सके। विशेष अतिथि के तौर पर डाॅ. नरेंद्र कौशिक, प्रशिक्षक बुधराम और मैडम टीनू लठवाल का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, गोपाल चरनालिया, रवि मूर्तिकार, विवेक हंसराज, प्रवीण राठी, दिनेश कुमार और हर्षकुमार कार्यक्रम मे भाग वाले कलाकारों की सूची कुमारी कुसुम, रुचिका, गीतांजलि, सिमरन, नोनि, अनुष्का, दीक्षा राठी, हिना, वृंदा, भावना गागट, मुकेश और जिम्मी ने अपनी मंच प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन विवेक राज हंस ने किया और बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।