- Hindi News
- छड नशा मेरी मन ले सलाह बड़ी मेहरबानी होवेगी
छड नशा मेरी मन ले सलाह बड़ी मेहरबानी होवेगी
जिलाग्रामीणसंगठन अंबाला संबंधित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि द्वारा जश्न पैलेस में भगवान वाल्मीकि सत्संग का आयोजित हुआ। सत्संग में भावाधस के राष्ट्रीय सर्वोच्च निदेशक चंद्र पाल अनार्य ने अपने प्रवचनों द्वारा संगतों को भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसमें अमृतसर से भजन गायक कुमार दर्शन और अनिल गिल ने भगवान वाल्मीकि के भजन सुनाए। मुख्य रूप में छड नशा मेरी मन ले सलाह बड़ी मेहरबानी होवेगी, मंदिर गया मिला रब फिर मस्जिद गया अल्ला फिर के मन अंदर झांका तो नजर गया वल्लभा आदि रहे। इस दौरान फूलचंद मुलाना और वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता एमएल सारवान ने भी सत्संग में पहुंचकर भगवान वाल्मीकि के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
साहा| भगवान वाल्मीकि सत्संग में उपस्थित महिला और पुरुष श्रद्धालु।