- Hindi News
- शौच गई महिला पर जानलेवा हमला कर छीनी बालियां
शौच गई महिला पर जानलेवा हमला कर छीनी बालियां
अम्बाला| अंधेरेमें घात लगाकर बैठे दो युवकों ने पैरी होटल की रहने वाली आरती पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके बेटे अंचल ने हमलावरों को आरती पर चाकुओं से वार करते देख लिया। वह चिल्लाया और दौड़ कर होटल के सर्वेंट क्वार्टर में गया। आरती का पति भी दौड़ा हुआ आया। अंचल उसे शौचालय के पास ले गया। हमलावर वहां से भाग गए। पति ने आरती को शौचालय के बाहर गिरे हुए लहूलुहान अवस्था में पाया। उसे कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके चेहरे और गर्दन पर वार किए गए हैं। उसके पति ने देखा कि उसके कानों से सोने की बालियां और कोका गायब हैं।