कबाड़ी की दुकान से हजारों की चोरी
छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला काबू
शहजादपुर| काॅलेजछात्रा से अश्लील हरकत करने जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में पुलिस ने ब्राह्मण माजरा के करतार सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया। हरकत करते करतार को पहले ग्रामीणों ने पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ अब अश्लील हरकत करने एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। काॅलेज की छात्रा जो बीए फाइनल में पढ़ने के लिए साइकिल पर नारायणगढ़ के काॅलेज रही थी। छात्रा का आरोप है कि बीच रास्ते में ही करतार सिंह ने उसे जबरन खेतों में घसीटने का प्रयास किया। तभी छात्रा ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तब आरोपी युवक को पकड़कर पहले उसकी जमकर धुनाई की गई। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।