अब एक्स सर्विसमैन भी बन सकेंगे टीचर
पोस्टग्रेजुएटएक्स सर्विसमैन अब एचएसटीएसबी द्वारा निकाली गई 7036 पीजीटी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर टीचर बन सकेंगे। 5 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पहले 42 वर्ष से अधिक आयु के एक्स सर्विसमैन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। प्रदेशभर के एक्स सर्विसमैन की दिक्कतों विभाग की वेबसाइट चलने के कारण 15 अगस्त के अपने संस्करण में भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। भास्कर टीम ने विभाग को बताया कि सरकार द्वारा एक्स सर्विसमैन को दी जाने वाले 5 वर्ष की छूट के बावजूद 42 साल से अधिक आयु के एक्स सर्विसमैन के ऑनलाइन आवेदन में आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही अपने इसी संस्करण में भास्कर टीम ने विभाग की वेबसाइट चलने को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए बताया कि कैसे विभाग की लापरवाही के कारण हजारों उम्मीदवारों का भविष्य दाव पर लगा है। पूरे मामले से भास्कर टीम ने स्कूल सलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खजान सिंह को अवगत कराया। समाचार प्रकाशित होने के 24 घंटों बाद ही दोनों समस्याओं को विभाग ने दूर कर दिया।