- Hindi News
- लिफ्ट देकर पिलाई कोल्ड िड्रंक, बाद में काकरू के राजकुमार से लूटे 10 हजार
लिफ्ट देकर पिलाई कोल्ड िड्रंक, बाद में काकरू के राजकुमार से लूटे 10 हजार
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
गाड़ीमें लिफ्ट देकर, कोल्ड्रिंग पिलाकर एक व्यक्ति से दो युवक दस हजार रुपए चुरा ले गए। राजकुमार निवासी काकरू ने बताया कि मंगलवार को वह जीरकपुर गया हुआ था। मंगलवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे वह वापस अम्बाला आने के लिए जीरकपुर से पहले अम्बाला वाली साइड में बस का इंतजार कर रहा था। तकरीबन 15 मिनट तक वह बस का इंतजार करता रहा लेकिन वहां पर कोई बस नहीं रुकी।
करीब 5 मिनट बाद उसके पास एक टाटा सूमो गाड़ी रुकी। गाड़ी में दो युवक बैठे थे। युवकों ने उससे पूछा कि उन्हें कुरुक्षेत्र जाना है, रास्ता कौन-सा है। उनके पूछने पर उसने युवकों को रास्ता बता दिया। इसके बाद उन्होंने पूछा उसे कहां जाना है। जवाब में उसने कहा कि उसे अम्बाला जाना है। युवकों ने कहा कि आओ गाड़ी में बैठ जाओ, वे उसे रास्ते में अम्बाला उतार देंगे। एक बार तो उन्होंने उसे मना कर दिया था। लेकिन युवक उससे जिद करने लगे। उनकी जिद पर वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। रास्ते में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ समय उपरांत उसे नींद आने लगी और वह वहीं सो गया। अम्बाला आने पर युवकों ने उसे जगाया और कहा कि उसका शहर अाया है, वह गाड़ी से उतर जाए। युवकों ने उसे मनमोहन नगर के पास हाइवे पर उतार दिया और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहां से उसने ऑटो पकड़ा और घर की ओर चल दिया। जब वह ऑटो वाले को किराया देने के लिए पर्स निकाल रहा था तो उसने देखा कि पर्स में से दस हजार रुपए गायब हैं, जिन्हें वह एक रिश्तेदार से लेने लिए जीरकपुर गया था। बाद में उसने सारी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी सूचना बाद में पुलिस को दी।