बेटे और बहू ने मां-बाप को घर से निकाला
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
बेटेबहूने अपने ही मां-बाप को घर से निकाल दिया। बेटे बहू के जुल्म से निजात पाने के लिए बुजुर्ग दंपती बुधवार को डीसी को बेटे की शिकायत दी। डीसी को शिकायत में गांव तेजा मोहड़ी निवासी करनैल सिंह ने बताया कि 15 साल पहले उसने अपने बेटे सतनाम की शादी कर दी थी। शादी के कुछ दिन तक तो वह उनके साथ ठीक रहा। लेकिन उसके बाद वह उसे वह उसकी प|ी गुरनाम कौर से झगड़ा करने लगा।
बेटे के साथ ही उसके प|ी भी उनसे मारपीट करने लगी। पिछले काफी दिनों से से तो वे उन्हें ज्यादा ही तंग करने लगे। उनके डर से उन्हें खाना भी गुरुद्वारा में खाना पड़ रहा है। इसकी शिकायत उन्हें गांव के सरपंच को भी दी थी। लेकिन उनके समझाने पर भी उनका बेटा-बहू नहीं माने। 16 सितंबर काे उनके बेटे सतनाम ने उनके घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने बुधवार को बेटे बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।