पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्तेदार की किशोर बेटी से दुष्कर्म करने वाला टीचर िगरफ्तार

रिश्तेदार की किशोर बेटी से दुष्कर्म करने वाला टीचर िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

शादीकाझांसा देकर अपने रिश्तेदार की किशोर बेटी से रेप करने वाले दुखेड़ी के होशियार सिंह उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निशानदेही के लिए अब शहजादपुर पुलिस आरोपी को ऋषिकेश ले गई है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसने बयान में आरोपी पर रेप करने के आरोप भी लगाए। रेप के साथ पुलिस ने होशियार सिंह को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन ऑफेंसेज एक्ट के तहत भी आरोपी बनाया है। होशियार सिंह 12 सितम्बर को शहजादपुर में अपने रिश्तेदार के पास गया था। बताते हैं उसी दिन वह अपने रिश्तेदार की किशोर बेटी को लेकर फरार हो गया। किशोरी को लेकर आरोपी सीधे उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहुंचा। यहीं उसने शादी रचाने का लालच देकर किशोरी से रेप किया। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने सोनू पर साजिशन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस पहले ही सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी थी। एसएचओ शहजादपुर मेहर सिंह ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। निशानदेही के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है