पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध में एक घंटे के शुभ मुहूर्त में प्रत्याशी भर सकते हैं नामांकन

श्राद्ध में एक घंटे के शुभ मुहूर्त में प्रत्याशी भर सकते हैं नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पितृपक्षमें प्रत्याशी अपने कार्यालयों का उद्घाटन कर सकते हैं। इसी अवधि में नामांकन भी भरा जा सकता है। चूंकि श्राद्ध पितरों को प्रसन्न करने के लिए रखे जाते हैं। इन दिनों में उनसे हमें आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में वे हमारा अनिष्ट नहीं कर सकते इसीलिए कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। यह बात हनुमान मानस मंडल कैंट के ज्योतिषियों ने बानूमल की बगीची में हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कही।

पंडित गिरिश और वासु शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक अभिजित मुहूर्त होता है। यह स्वयं सिद्ध मुहूर्त है इसीलिए नामांकन चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का यह समय उचित है। बैठक में पंडित अशोक, हर्षपति शास्त्री, पंडित दिनेश, पंडित सुरेश, पंडित धर्मेंद्र एवं नवनीत शास्त्री सहित कई पंडितों ने भाग लिया।