- Hindi News
- सैनिकों की पत्नियों को बताए सुरक्षित रसोई के गुर
सैनिकों की पत्नियों को बताए सुरक्षित रसोई के गुर
अम्बाला | सैन्यक्षेत्र में सैनिकों की प|ियों को खाना बनाने के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। एलपीजी गैस एजेंसी संचालक आैर सुरक्षा एक्सपर्ट केवल सिंह ने सैकड़ों महिलाओं को किचन में रखे गैस सिलेंडर को आपरेट करने के तरीके बताए। सेना की एयर डिफेंस रेजिमेंट में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केवल सिंह ने कहा कि रबर ट्यूब की नियमित जांच करें दो साल में अवश्य बदल दें। सूती एप्रिन का इस्तेमाल करें।