पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाय में नशीली चीज पिलाकर उड़ाई सोने की चेन और तीन हजार की नकदी

चाय में नशीली चीज पिलाकर उड़ाई सोने की चेन और तीन हजार की नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

चायमेंनशीली चीज पिलाकर एक व्यक्ति से दो युवक एक सोने की चेन तीन हजार की नगदी चुरा ले गए।

गांव धूलकोट रोड निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसकी नारायणगढ़ में बर्तनों की दुकान है। गुरुवार को वह अपनी बाइक पर दुकान से अम्बाला घर रहा था। रास्ते में उससे दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। युवकों उससे कहा कि उन्हें रास्ते में पड़ने वाले एक होटल पर जाना है। यकीन कर रामचंद्र ने उन्हें अपनी बाइक पर बिठा लिया। कुछ ही दूरी पर पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप पर उसने अपनी बाइक रोकी और कहा कि उसे पेट्रोल डलवाना है। तभी युवक ने कहा कि चलो इस बहाने पेट्रोल पंप के साथ लगने वाली एक चाय की दुकान पर चाय भी पी लेंगे। उसने युवकों से कहा कि वह चाय नहीं पीएगा। लेकिन युवकों ने जिद कर उसे चाय में कुछ नशीली चीज डालकर पिला दी। चाय पीने के कुछ समय बाद जब वे वहां से चलने लगे तो रामचंद्र ने उन्हें कहा कि उनमें से कोई भी एक बाइक चला ले। एक युवक बाइक चलाने लगा और दूसरे ने उसे बाइक पर बीच में बिठा लिया। पीड़ित ने बताया कि उसे कुछ समय बाद नींद आने लगी।

वह बाइक पर ही दोनों के बीच में बैठकर सोने लगा। सोते समय युवक ने उसकी गले में डली सोने की चेन उसके पर्स से तीन हजार रुपए निकाल लिए। जब वे अम्बाला के नजदीक पहुंच गए तो उन्होंने उसे जगा दिया और कहा कि उन्हें यहीं उतरना है। वहां से वह अपनी बाइक लेकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने देखा की उसकी सोने की चेन गले से गायब है। बाद में उसने पर्स की जांच की। पर्स से भी तीन हजार रुपए चोरी हो चुके थे। घटना की सारी जानकारी उसने परिजनों को दी। बाद में पुलिस को इसकी शिकायत की।