- Hindi News
- पार्षद और सरपंच पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप
पार्षद और सरपंच पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप
अम्बाला | पंजाबीबाग सावन विहार वासियों ने पार्षद सरपंच पर चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। इस मामले के साथ गंदे पानी की निकासी कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीसी डॉ. साकेत कुमार को लिखित में शिकायत भी भेज दी है।
दौलत राम, गुरमीत सिंह, संतोष, सोनिया, राम चंद्र, नरेंद्र, दीपक सहित दर्जनों लोगों ने डीसी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलोनी की पिछले 25 साल से अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण से लेकर निकासी कूड़ेदान की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। आरोप लगाया कि सांसद सैलजा के फंड से आई विकास राशि से भी इस कॉलोनी को महरूम रखा गया। ध्यान रहे की पालम विहार में डेंगू का संदिग्ध केस मिलने के बाद डीसी ने तीन दिनों के भीतर पंप लगाकर कॉलोनियों में खड़े पानी की निकासी के आदेश दिए थे। लेकिन हालात वही पुराने जैसे हैं।