पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता सप्ताह के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी

स्वच्छता सप्ताह के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी |शहरीविकास मंत्रालय द्वारा देशभर में 25 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत अम्बाला में विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियां चलाई जाएंगी।

इस सप्ताह का शुभारम्भ 25 सितम्बर को सिविल अस्पताल अम्बाला शहर से जिले के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ किया जाएगा। शुभारम्भ डीसी डाॅ. साकेत कुमार करेंगे। इसी दिन इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और राज्य परिवहन द्वारा बस अड्डों तथा बस क्यू शैल्टरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी।