- Hindi News
- कर्मचारी का इस्तीफा, आरटीए आॅफिस के नंबर प्लेट बनाने वाले कमरे में ताला लटका
कर्मचारी का इस्तीफा, आरटीए आॅफिस के नंबर प्लेट बनाने वाले कमरे में ताला लटका
हाईसिक्योरिटीरजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी के इस्तीफे से आरटीए ऑफिस के कमरे में ताला लटक गया है। इस्तीफे के बाद तो नंबर प्लेट की पर्ची काटी जा रही है और ही वाहनों में नंबर प्लेट लगाई जा रही है। नंबर प्लेट तैयार होने के बावजूद वाहनों में लगने से चालक अन्य राज्यों में चालान कटाने पर मजबूर हो रहे हैं। जब उनका चालान कटता है तो वह आरटीए आफिस में आकर बवाल मचा देते हैं।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की पर्ची काटने और फिक्स करने का काम संभालने वाला आरटीए ऑफिस का कमरा पिछले 16 दिन से बंद है। पर्ची काटने वाला कर्मचारी 2 सितंबर से काम पर नहीं रहा है। उसके इस्तीफे के बाद लिंक उत्सव रजिस्ट्रेशन कंपनी ने अभी तक कर्मचारी नियुक्त नहीं किया है। यही वजह है कि प्रतिदिन जब लोग आफिस आते हैं तो उन्हें बिना पर्ची कटाए वापस लौटना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि आफिस के कर्मचारी लोगों को एसडीएम आफिस का रास्ता दिखा देते हैं, जबकि वहां पर भी उनकी पर्ची नहीं कट रही।
5 जून 2012 से शुरू हुई थी योजना
अम्बालामें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटों को बनाने का काम 5 जून 2012 से शुरू हआ। लिंक उत्सव रजिस्ट्रेशन प्लेट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली इसका काम देख रही है। इसमें दो प्रकार के वाहनों के नंबर प्लेट कॉमर्शियल नॉन कामर्शियल का बनाया जा रहा है।
कमरे में लटका ताला।
^हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के लगाने का काम आरटीए ऑफिस में फिलहाल बंद हो गया है। एसडीएम ऑफिस में अभी भी इसका काम चल रहा है। जिन्हें बनवाना हो, वह एसडीएम ऑफिस जाकर बनवा सकते हैं। सुभाषश्याेराण, आरटीए,अम्बाला।
^आरटीएऑफिस में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों को लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए नए कर्मचारी की नियुक्ति दी जाएगी। सुभाषचंद, मैनेजर,लिंक उत्सव रजिस्ट्रेशन प्लेट प्राइवेट लिमिटेड।
आरटीए आफिस में प्रतिदिन 50 से ज्यादा कामर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है। नियम है कि मालिक की फोटो तभी ली जाएगी जब वह नंबर प्लेट की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करा देगा। आफिस के कर्मचारियों को इस नियम को कर्मचारी के इस्तीफे के बाद तोड़ना पड़ा है। अगर वह गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं करते तो लोगों का गुस्सा उन पर फूट सकता है।
कई दिन से लगा रहे चक्कर
कैंटके विशाल, अशोक राणा, मलकीत सिंह, अनिल राणा, प्