इंद्रपुरी के पास बुजुर्ग का शव मिला
अम्बाला सिटी|पुलिस को70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। चौकी नंबर-2 के इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी काॅलोनी के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त के लिए उसे शहर के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।