पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवद कथा में वैष्णवी ने श्राद्ध को भक्ति भाव से करने को कहा

भगवद कथा में वैष्णवी ने श्राद्ध को भक्ति भाव से करने को कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम नगर के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भगवद कथा में उपस्थित श्रद्धालु।

अम्बाला|राम नगरके राधा कृष्ण मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन श्री श्री कमल वैष्णवी ने भक्तों के सामने अपने विचार रखे। वैष्णवी ने भक्तों को पितर पक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भक्तों से अपने पित्तरों के श्राद्ध को भक्ति भाव से करने को कहा। साथ ही उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए समाज में फैली दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लोगों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नारी को समाज की नींव बताते हुए कन्याओं को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। लोगों ने कथा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में ऐके नैन ने सारी व्यवस्था का ध्यान रखा और भक्तों को प्रसाद वितरण किया।