पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा के अंतिम दिन मित्र भक्त के प्रति भगवान के प्रेम को दर्शाया

कथा के अंतिम दिन मित्र भक्त के प्रति भगवान के प्रेम को दर्शाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|अनाज मंडीस्थित मन्दिर में चल रही श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ के आखिरी दिन गुरुवार को सुदामा और कृष्ण की दोस्ती का भाव पूर्ण वर्णन किया गया। गुरुवार को कथा में मित्र भक्त के प्रति कृष्ण जी के प्रेम को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा में बताया गया कि भगवान के लिए प्रेम कितना महत्वपूर्ण है। भगवान कैसे प्रेम के भूखे हैं। और यही कारण था कि कृष्ण जी अपने मित्र सुदामा दरबार में पहुंचने पर नंगे पांव उनसे मिलने के लिए दौड़े चले गए। कैसे सुदामा के पोटली में बंधे चावलों को भगवान ने चाव से खाया। अंतिम दिन पंडित चेतन शर्मा महाराज ने रुकमणि और कान्हा के प्रेम का वर्णन मन भावक प्रस्तुतिकरण भी किया। शुक्रवार को हवन भंडारे के साथ कथा सप्ताह का समापन किया जाएगा।

पंडित चेतन शर्मा।

अनाज मंडी स्थित मंदिर में चल रही भगवद कथा में उपस्थित श्रद्धालु।