5वें दिन 8 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
अम्बाला |5वें दिन अम्बाला विधानसभा क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। डीसी डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नैब सिंह सैनी, इनेलो प्रत्याशी जगमाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह कोड़वा तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रणधीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कैंट से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों में विमल प्रकाश, चरणजीत और विनोद कुमार ने नामांकन भरा। सिटी से निर्दलीय प्रत्याशी नदीम खान अहमद ने नामांकन दाखिल किया जबकि मुलाना से किसी ने नामांकन नहीं दाखिल कराया।