पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजपा, इनेलो, कांग्रेस अौर बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस

हजपा, इनेलो, कांग्रेस अौर बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी |आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अम्बाला शहर में हरियाणा जनचेतना पार्टी को, इनेलो, बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी किए गए हैं।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला डॉ. प्रियंका सोनी ने गुरुवार को यह नोटिस जारी किए। अब इन सभी प्रत्याशियों को दो दिनों में अपना जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों के अतिरिक्त स्थानों पर चुनाव सामग्री चस्पा कर और बैनर इत्यादि लगाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

ये स्थान किए निर्धारित

विज्ञापन और पोस्टर इत्यादि लगाने के लिए अग्रसेन चौक से बाल भवन, जगाधरी गेट से चड्ढा पैलेस, मिक्सी चौक नजदीक चर्च कम्पाउंड, मानव चौक बस क्यू सेंटर से हुडा सेक्टर 8, आर्य चौक और पॉलीटेक्निक चौक क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

अादर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर इन सभी प्रत्याशियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हो सकती है। भारतीय दंड सहिंता की धारा 425, 426, 427 और 433 के तहत तथा हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ डिपैसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 133 और म्युनिसिपल नियमावली के तहत भी कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। इतना ही नहीं इसमें सजा का प्रावधान भी है।

हो सकती है एफआईआर दर्ज