पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश और समाज की उन्नति के लिए अच्छे साधन हों तभी होगा देश का विकास

देश और समाज की उन्नति के लिए अच्छे साधन हों तभी होगा देश का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशऔरसमाज की उन्नति के लिए साधन अच्छे हो तभी देश का विकास होगा। यदि साधन अच्छे नहीं होंगे तो साध्य भी उत्तम नहीं होगा। जिसकी वजह से समाज में विकृतियां पैदा होंगी। मनुष्य के जीवन में साधन और साध्य में सामंजस्य होना बहुत आवश्यक है। साध्य के सकारात्मकता की प्राप्ति के लिए युवा वर्ग में उपासना जागृत होनी चाहिए। यह बात चार दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव के शुभारंभ के पहले दिन गुरुवार को आर्य समाज मंदिर कैंट में मुंबई से पधारे आर्य समाज के प्रसिद्ध प्रचारक डॉ. सोमदेव शास्त्री ने कही।

वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ प्रात: काल यज्ञ-हवन से आरंभ हुआ। संचालन धर्माचार्य श्यामसुंदर शास्त्री ने किया। यज्ञ में 20 विवाहित जोड़ों ने भाग लिया। प्रात: काल यज्ञ, भजन प्रवचन तथा सायंकालीन सभा में भजन प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांध्य आरती उसकी महिमा पर प्रकाश डालते हुए आचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती ने बताया कि संध्या उपासना से जीवन सार्थक बनता है। संध्या उपासना से व्यक्ति सिद्धांतमय अनुशासित जीवन प्राप्त कर सकता है। चंडीगढ़ से पधारे भजनोपदेशक उपेंद्र आर्य ने भजनों के माध्यम से वेद की महिमा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भारी संख्या में आर्य समाज के लोगों ने भाग लिया। आर्य समाज के प्रधान भूषण ओबराय ने बताया कि चार दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव में वेदों और भजनों से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

कैंट के आर्य समाज मंदिर में भजन गाते आर्य समाज के सदस्य एवं मौजूद लोग।