पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने समूह गान से हिन्दी की महत्ता बताई

विद्यार्थियों ने समूह गान से हिन्दी की महत्ता बताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | केंद्रीयविद्यालय नंबर 3 में हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों का गुरुवार को समापन कर दिया गया। प्रिंसिपल भारती सूद ने गुरुवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने समूह गान पेश कर हिंदी की महत्ता बताई। प्राथमिक विभाग के छात्रों ने श्लोक उच्चारण किया। कुमारी संजना ने कविता पाठ किया। मधु रावत ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अध्यापक बलजिंद्र सिंह ने किया