रंजिशन हमले में दो युवक घायल
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
रंजिशकेचलते हुए झगड़े में दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 22 वर्षीय सूरज निवासी हिसार रोड ने बताया कि उसकी मानव चौक के पास चाय की दुकान है। दोपहर करीब दो बजे वह अपने दोस्त पवन की बाइक पर दुकान का सामान लाने के लिए शहर के मेन बाजार में गया था।
जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचा तो उसी एरिया के संजू, राजू, बबलू ने उसे रास्ते में रोक कर उसे बिना कुछ बताए ही पीटना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध उसके दोस्त पवन ने किया तो उक्त युवकों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें उनके चंगुल से छुड़ाया। तभी युवक मौके से फरार हो गए।
बाद में उन्हें घायल अवस्था में शहर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर दोनों ही उपचाराधीन है। पीड़ित ने बताया कि पहले भी उक्त युवकों के साथ उसकी तू-तू, मैं-मैं हुई थी।