- Hindi News
- हुंडई ने पहले नवरात्रे पर 52 कारें बेचकर बनाया इतिहास
हुंडई ने पहले नवरात्रे पर 52 कारें बेचकर बनाया इतिहास
अम्बाला |तेपला स्थित स्मृति हुंडई के शो रूम से पहले नवरात्रे पर 52 कारों की डिलीवरी दी गई। इनमें ईऑन 10, आई टेन 6, ग्रैंड आई टेन 7, ईलाइट आई 20 18, एक्सेंट 5 और वर्ना 6 शामिल हैं। शोरूम के मैनेजर देवीदयाल शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर मशहूर राचक स्टार और स्ट्रीट जैमर बैंड के सिंगर विजय ने ग्रैंड आई टेन कार खरीदी। इस अवसर पर उनके साथ कार की डिलीवरी लेने आए दोस्तों ने खूब धमाल मचाया। देवीदयाल ने बताया इसके अलावा एसडी कॉलेज की प्रोफेसर डाॅ विजया शर्मा ने अपनी भतीजी को शादी के शुभ अवसर इयोन कार गिफ्ट दी। देवीदयाल ने बताया कि स्मृति हुंडई के पास सैकंडों संतुष्ट ग्राहकों का नैटवर्क है। गाड़ी बेचने के बाद भी ग्राहकों को कंपनी की ओर से पूरी सर्विस देती है।
िबजनेस प्लस