- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने मानव चेन बनाकर शहर में मतदाताओं को किया जागरूक
स्टूडेंट्स ने मानव चेन बनाकर शहर में मतदाताओं को किया जागरूक
अम्बाला सिटी |15 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने मानव चेन बनाकर लोगों को मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि उपायुक्त डाॅ. साकेत कुमार के निर्देशानुसार उनके विद्यालय द्वारा पिछले 15 दिन से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में साइकिल रैली, कैंडल मार्च सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मानव चेन के प्रति शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया।
मानव चेन बनाकर मतदाताओं को जागरूक करते स्टूडेंट्स।