पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलके के विकास के लिए जी जान लगा देंगे : जिंदल

हलके के विकास के लिए जी-जान लगा देंगे : जिंदल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो

अम्बाला | इनेलोके कैंट से प्रत्याशी सूरज जिंदल (बब्याल) ने कहा कि चौ. देवीलाल ने हमेशा ही गरीब के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने अपने शासनकाल में इन वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर 36 बिरादरी का हितैषी होने का प्रमाण दिया।

यही कारण है कि आज विपक्षी नेता भी उनका नाम आदर सम्मान के साथ लेते हैं। वे गुरुवार को जींद में होने वाली रैली का काफिला लेकर जाने से पहले लोगों को बोह और बब्याल में संबाेधित कर रहे थे। इस दौरान इनेलो के कार्यकर्ताओं में एकजुटता दिखी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अन्य पार्टियों के बहकावे में आएं और भाजपा और कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और वह अम्बाला कैंट के प्रतिनिधि के रूप में हलके के विकास के लिए जी-जान लगा देंगे। जिंदल ने अम्बाला कैंट क्षेत्र की समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया और कहा कि हलके की जनता का उन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है और इसी की बदौलत उन्हें विश्वास हो गया है कि वह भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।