- Hindi News
- िभवानी करनाल और अम्बाला सिटी सीट पर विरोध में उतरे नेता
िभवानी-करनाल और अम्बाला सिटी सीट पर विरोध में उतरे नेता
भास्कर न्यूज | िभवानी/करनाल/अम्बाला सिटी
िभवानीसेटिकट नहीं मिलने से खफा पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज के समर्थकों ने गुरुवार दोपहर जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा-डॉ. साहब जिस भी पार्टी का टिकट लाएंगे या निर्दलीय लड़ेंगे, हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। डॉ. भारद्वाज की प|ी डॉ. कमला भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. भारद्वाज कहीं बाहर थे लेकिन दूरभाष पर उन्होंने बताया कि वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। वहीं करनालइकाईमें कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके शेर प्रताप सिंह शेरी असंध से सुमिता सिंह को टिकट देने से नाराज हो गए। उधर, यहीं के कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया ने भी अपना असंतोष जाहिर करते हुए टिकट वितरण में बंदरबांट का आरोप लगाया है। वहीं करनाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज गाबा ने भी गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए बीजेपी ज्वाइन कर लिया। वे करनाल सीट दावेदारी कर रहे थे लेकिन सुरेंद्र नरवाल को िटकट मिला।
वहीं अम्बालाशहर सेकांग्रेस का टिकट हिम्मत सिंह को मिलने के बाद विरोध का स्वर उठने लगे हैं। टिकट के दावेदार सुखविंद्र सिंह जैलदार ने विरोध किया। उन्होंने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत सिंह के खिलाफ नारे लगाए, प्रदर्शन किया। जैलदार ने कहा कि हिम्मत सिंह को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। जगाधरीविधानसभा क्षेत्रसे कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ दिया। इसमें पूर्व विधायक अर्जुन सिंह हजकां के ट्रैक्टर पर सवार हो गए, जबकि कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चौ. जाकिर हुसैन ने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी। नारनौंदसीट सेटिकट कटने से नाराज हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश सिहाग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा के करीबी हैं। जल्द ही वे अगला फैसला लेंगे।