पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिक्याेरिटी|दर्शन केलिए जाएं, तो आईडी साथ रखें

सिक्याेरिटी|दर्शन केलिए जाएं, तो आईडी साथ रखें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भरें बिजली बिल

अम्बाला सिटी| बिजलीउपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए लाइन में खड़े होकर टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अब ऑनलाइन बिल जमा करवा सकते हैं। नेट बैंकिंग के जरिए उपभोक्ता डेबिट क्रेडिट कार्ड से बिल भर सकेंगे। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है।

ऐसेजमा करवाएं ऑनलाइन बिल : निगमकी वेबसाइट www.uhbvn.com के होम पेज पर ऑनलाइन बिल जमा करवाने के अॉप्शन हैं। पहला, सेंट्रल में स्थित, क्विक पेय विद आउट लॉगइन, रजिस्ट्रेशन और दूसरा यूएचबीवीएन वेब सेल्फ सर्विस। इनमें क्विक पेय विद आउट लॉगइन, रजिस्ट्रेशन से बिना आईडी बनाए बिल जमा करवा सकते हैं। वहीं यूएचबीवीएन वेब साइट से बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ता को आईडी बनानी पड़ेगी। इसमें क्विक पेय विद ऑउट लॉगइन। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। जिसके दो आॅप्शन भरने होंगे। एक के और दूसरा ईमेल आईडी। एक 12 डिजिट के के नंबर बिजली बिल पर दांयी ओर होते हैं और नीचे अपनी ईमेल आईडी का लिंक देना होगा। क्लिक करने पर बिल जमा करवाने के लिए चार ऑप्शन आएंगे, जिसमें आप क्रेडिट डेबिट कार्ड से भी बिजली बिल भर सकते हैं। सिटी बिजली निगम के एक्सईएन संजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत बिजली बिल भरने के साथ-साथ उपभोक्ता कहीं भी अपने नए-पुराने बिजली बिल की जानकारी हासिल कर सकता है।

दो करोड़ से पंजोखरा बनेगा सुंदर

अम्बाला| प्रसिद्धऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब की धामिक महत्ता को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पंजोखरा साहिब के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रेस्ट हाउस में गांवों के पदाधिकारियों को सं‍बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब जाने वाली सभी सड़कों तथा स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त किया जाएगा।

अम्बाला | एयरफोर्सस्टेशन के अंदर स्थित नागा बाबा के दर्शन आज सुबह से होंगे। इस दौरान पुलिस के 15 इंस्पेक्टर, 26 एनजीओ और 199 सिपाही चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। बाबा का मेला प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे रविवार मनाया जाता है। मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं। क्षेत्र में मोबाइल फोन या अन्य उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर दर्शन करने जा रहे हैं तो अपने साथ कोई भी आईडी जरूर रखें। संवेदनशीलता को देखते हुए सैन्य जवान या अन्य सुरक्षा एजेंसी के सदस्य आईडी प्रूफ देख सकते हैं।

नागा बाबा का सालाना मेला आज