पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोद लेकर 5 साल से स्वच्छ रख रहे हैं दो सड़क

गोद लेकर 5 साल से स्वच्छ रख रहे हैं दो सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांकेदो मार्ग पिछले पांच साल से साफ-सुथरे नजर रहे हैं। सड़क पर कोई पॉलीथिन नजर आता है और ही कूड़ा-कर्कट। अपने प्रयास से अपने पैसे मानसरोवर संस्था ने स्वाबलंबन का ऐसा प्रोग्राम शुरू किया जो दूसरों के लिए उदाहरण बन गया। कैंट का रविंद्र मार्ग तथा सिविल अस्पताल से लेकर सब्जी मंडी तक के मार्ग संस्थान ने गोद लिए हैं। मानसरोवर ने यह मुहिम 2010 से शुरू की है।

करतेहैं जनता को जागरूक : संस्थाकेवल अपने एरिया को स्वच्छ रखने का प्रोग्राम नहीं चला रही, बल्कि समय समय पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रोड शो करते रहते हैं। इससे लोग तो जागरूक तो होते ही हैं साथ ही सफाई अभियान में भी काफी मदद मिलती है।

दो स्वीपर करते हैं सफाई

संस्थाके सचिव अजय गोयल ने बताया प्रतिदिन स्वीपर सुबह घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करते हैं और दोनों मार्गों की सफाई करते हैं। 15 दिन में नालों की गाद निकालते हैं। नगर निगम से जब सहायता की जरूरत होती है तो उससे भी सहायता ली जाती है।

स्वयं करते हैं पैसा एकत्रित

मानसरोवरके प्रधान डॉ. अनिल जैन ने बताया कि सबसे पहले इसके लिए धन की बात थी। निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य जितना पैसा हर माह दे सकते हैं उससे स्वीपर रखे जाएंगे। हर माह सदस्य थोड़ा या ज्यादा जितना पैसा देते हैं वह पैसा सफाई पर खर्च किया जाता है।

देखिए यह सड़क कितनी साफ है।