- Hindi News
- कैंट के बाद सिटी अस्पताल भी अब 300 बेड का होगा
कैंट के बाद सिटी अस्पताल भी अब 300 बेड का होगा
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
कैंटकेबाद अब सिटी के सरकारी अस्पताल में भी 300 बेड होंगे। अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को अब परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं आने वाले समय में अन्य सुविधाएं भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी।
इस समय शहर के सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए 200 बेड की सुविधा है। संख्या कम होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में बेडों की संख्या में इजाफा किया है। इससे पूर्व कैंट के सिविल अस्पताल में भी बेडों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। इस समय शहर के सरकारी अस्पताल में एक बेड पर तीन से चार मरीजों को लेटाया जाता है। मरीज तो पहले ही बीमारी का शिकार होते हैं, वहीं दूसरी ओर एक बेड पर अधिक मरीज होने से उन्हें दिक्ततों को सामना करना पड़ता है। मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला किया है। ताकि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी हो।
^मरीजों की परेशानियों को देखते विभाग ने निर्णय लिया है कि अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए। आने वाले समय में अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। डॉ.कांता गोयल, पीएमओ, अम्बाला सिटी
बिल्डिंग का भी होगा निर्माण
एकओर जहां अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा। आने वाले समय में मरीजों को अन्य अस्पतालों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
3000 मरीज आते हैं हर रोज
शहरके सिविल अस्पताल में हर राेज करीब तीन हजार मरीज आते हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा मरीजों को दाखिल किया जाता है।
बड़ी आबादी को होगा लाभ